Site icon Dainik Savera Times

गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न के हम आए हैं का टीज़र रिलीज, कृति-टाइगर को देख दीवाने हुए फैंस

मुंबई: अपकमिंग फिल्म गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न के पहले गाने हम आए हैं का टीजर बुधवार को जारी किया गया। इसमें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन का सेंसेशनल डांस देखने को मिल रहा है। गाना 5 अक्टूबर को रिलीज होगा। इसमें टाइगर और कृति के बीच एक शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दिखाई गई है।गाने का टीज़र इंफ्लूएंसर्स के बीच ट्रेंड आम फ्रेज ‘वो आ रहे हैं‘ का भी जवाब है। इस फ्रेज के पीछे की मिस्ट्री आखिरकार सुलझ गयी है।

फिल्म के टीजर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। गणपथ : ए हीरो इज बॉर्न को हिंदी सिनेमा में एक्शन शैली को फिर से परिभाषित करेगी। यह फिल्म विकास बहल द्वारा निर्देशित एक डायस्टोपियन एक्शन फिल्म है, जो कंगना रनौत-स्टारर क्वीन के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।पूजा एंटरटेनमेंट गुड कंपनी के सहयोग से गणपथ : ए हीरो इज़ बॉर्न प्रस्तुत करता है। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा किया गया है।यह 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।

 

Exit mobile version