Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेन जी स्टार अनीत पड्डा के साथ ट्रेंड्स का ‘पार्टी क्रैशर’, पार्टी स्टाइल का नया कोड!

December 8, 2025

जेन जी स्टार अनीत पड्डा के साथ ट्रेंड्स का ‘पार्टी क्रैशर’, पार्टी स्टाइल का नया कोड!

एंटरटेनमेंट डेस्क: ट्रेंड्स इस पार्टी सीजन में “कूल” होने का अर्थ ही बदल रहा है और आपको इस सफर का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रहा है, जहां ज्यादातर फैशन ब्रांड पार्टियों में शामिल होने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं ट्रेंड्स ने बेंगलुरु स्थित एजेंसी फैंटम आइडियाज के साथ मिलकर अपनी नई कैंपेन ‘ट्रेंड्स पार्टी क्रेशर: फैशन दयाट गेट्स यू इन’ के जरिए चुलबुले अंदाज़ में पार्टी को ही क्रैश कर दिया है। इस कैंपेन में जेन जी की सनसनी और ब्रांड की नई एंबेसडर अनीत पड्डा नज़र आती हैं।

भारत के सबसे बड़े फैशन डेस्टिनेशन के तौर पर ट्रेंड्स के पास 1000 से ज्यादा शहरों में 2000 से अधिक स्टोर्स का विशाल नेटवर्क है। यहाँ 100 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ पुरुष, महिलाएँ और बच्चों के लिए 20 से अधिक इन-हाउस ब्रांड्स उपलब्ध हैं, जो हर ग्राहक की जरूरतों को पूरा करते हैं। दिसंबर के पार्टी सीज़न, शादियाँ, क्रिसमस, न्यू ईयर और कई अन्य मौकों के ठीक पहले लॉन्च की गई यह कैंपेन ब्रांड के एक बिल्कुल नए, मज़ेदार और युवा अवतार को सामने लाती है।

अनित पार्टी पिक्स- फैशन दयाट गेट्स यू इन थीम वाली कैंपेन में अनीत और उनके दोस्त आत्मविश्वास के साथ उन पार्टियों में पहुँचते हैं, जहाँ उन्हें बुलाया भी नहीं गया! पकड़े जाने पर, अनीत अपने आत्मविश्वास, आकर्षण और ट्रेंड्स के शानदार पार्टी वियर की बदौलत तुरंत माहौल संभाल लेती हैं। यह फिल्में उन लोगों का उत्सव मनाती हैं जो भीड़ में घुलते-मिलते हुए भी अपने स्टाइल के जरिए अलग चमकते हैं चाहे वह शादी की पार्टी हो, ब्रंच पार्टी या फिर हाउस पार्टी।

ट्रेंड्स के बिजनेस हेड नितिन सहगल कहते हैं कि देश के पसंदीदा फैशन ब्रांड के रूप में, ट्रेंड्स की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं के लिए ट्रेंडसेटर बने। यह कैंपेन दिखाती है कि हम आज के युवाओं की नब्ज़ पर हाथ रखे हुए हैं और यह ब्रांड की पोज़िशन को आधुनिक भारत के ‘ऑल-ओकेजन स्टाइलिस्ट’ के रूप में मजबूत करती है।

पार्टी सीज़न को सेल्स और इमेज बिल्डिंग के लिए अहम मानते हुए, यह कैंपेन तुरंत प्रभाव से ट्रेंड्स के आकर्षक पार्टी वियर को प्रमुखता से दर्शाती है। ब्रांड और एजेंसी दोनों ने समझा कि प्रतियोगी माहौल में अलग दिखने के लिए ट्रेंड्स को सचमुच “पार्टी क्रैश” करनी होगी। ऐसी अनोखी प्रस्तुति के साथ जो आम कैटलॉग-स्टाइल कैंपेन से अलग नज़र आए।

फैंटम आइडियाज के फाउंडर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर रॉबी एंथनी कहते हैं, “’पार्टी क्रैशर’ कैंपेन का उद्देश्य ट्रेंड्स को ऐसा फैशन ब्रांड दिखाना है जो साहस के साथ अलग खड़ा होता है, चुलबुलेपन की सीमाएँ आगे बढ़ाता है, मगर अपनी देसी जड़ों से जुड़ा रहता है। ट्रेंड्स का आधुनिक पार्टी वियर, अनीत पड्डा का आकर्षण और तेज-तर्रार कहानी बस यही फॉर्मूला चाहिए था ताकि ब्रांड भारत के पार्टी गोअर्स के मन और अलमारी दोनों में जगह बना सके।”

यह डिजिटल-फर्स्ट कैंपेन अपनी अनोखी शैली और प्यारी कहानी कहने के तरीके के लिए इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रही है। कैंपेन की फिल्मों में दिखाए गए शानदार पार्टी वियर को देखने का मौका न चूकें। ये सभी ट्रेंड्स के नजदीकी स्टोर्स में उपलब्ध हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें