Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kareena Kapoor Khan के साथ थ्रिल से भरपूर ‘The Buckingham Murders’ के थ्रिलिंग सफर पर निकलने के लिए हो जाइए तैयार

August 20, 2024

Kareena Kapoor Khan के साथ थ्रिल से भरपूर ‘The Buckingham Murders’ के थ्रिलिंग सफर पर निकलने के लिए हो जाइए तैयार

मुंबई: करीना कपूर खान और एकता आर कपूर एक बार फिर साथ आईं हैं हंसल मेहता की नई फिल्म “द बकिंघम मर्डर्स” के लिए। फिल्म का नया टीज़र रिलीज़ हो चुका है और उसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, जो हंसल मेहता की स्टोरी टेलिंग स्किल का एक नया एंगल दिखाता है।

हंसल मेहता, जो अपने अलग -अलग तरह के जॉनर में काम करने के लिए जाने जाते हैं, अब वह इस सस्पेंस थ्रिलर की दुनिया में एंगेजिंग नरेटिव के साथ कदम रख रहे हैं। ये करीना कपूर खान की हमेशा की तरह मज़ेदार भूमिकाओं से बिल्कुल अलग है। टीज़र से लगता है कि करीना का परफॉर्मेंस इंटेंस और थ्रिलिंग होगा, जो हमने पहले कभी नहीं देखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

इस प्रोजेक्ट के लिए एकता कपूर का समर्थन डाइवर्स और एंगेजिंग स्क्रिप्ट चुनने में उनके कौशल को दर्शाता है। इस तरह से दर्शकों को अनोखा कंटेंट देने की उनकी क्षमता एक बार फिर साफ तौर से दिखाई देती है। करीना कपूर खान के आकर्षक पोस्टर के बाद टीजर ने पूरे ट्रेलर और फिल्म के लिए उत्साह बढ़ा दिया है।

करीना एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी, जिससे एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस मिस्ट्री थ्रिलर में अपनी भूमिका में कितनी गहराई लाती हैं। ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘क्रू’ के बाद, करीना कपूर खान और एकता आर कपूर ने एक बार फिर इस फिल्म के लिए टीम बनाई है, जो अपने आप में एक एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है।

अपने दिलचस्प टीज़र के साथ, द बकिंघम मर्डर्स एक मस्ट वॉच देखी जाने वाली फिल्म होने का वादा करती है। द बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं।

ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें