Site icon Dainik Savera Times

‘GHKPM’: एक बार फिर साथ आएंगे विराट और सई, सुलझेंगे मतभेद, लेकर आएगा घर

मुंबई: टीवी शो ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ में विराट चव्हाण की भूमिका निभा रहे नील भट्ट, आयशा सिंह अभिनीत सई के साथ सारे मतभेदों को सुलझाने और उसे घर लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, सई ने विराट के सामने एक शर्त रखी है।सई, विराट से उसके बनाए गए सभी नियमों का पालन करने के लिए कहती है और विराट भी इससे सहमत होता है। इससे पहले, यह देखा गया था कि सई को इस सच के बारे में पता चल गया था कि उनका बेटा जिंदा है और जिसे विराट ने गोद लिया है।

हालांकि, दुर्भाग्य से, विनायक, जो विराट और साईं का असली बेटा है, सई को अपनी मां के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है और उसका झुकाव पाखी (ऐश्वर्या शर्मा) की ओर अधिक है और वह उसे अपनी मां मानता है।विराट उसे हकीकत समझाने की पूरी कोशिश कर रहा है ताकि वह अपनी असली मां को भी पूरा सम्मान दे सके।

अब, आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि शर्तों को स्वीकार करने के बाद विराट सई को घर लाएगा। ऐसे में सई, विराट और पाखी के लिए चीजें किस तरह बदलती है, यह देखना बाकी है। ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

Exit mobile version