Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gippy Grewal करने जा रहे हैं OTT पर डेब्यू, शेयर किया वेब सीरीज ‘Outlaw’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

January 28, 2023

Gippy Grewal करने जा रहे हैं OTT पर डेब्यू, शेयर किया वेब सीरीज ‘Outlaw’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

फेमस सिंगर और एक्टर गिप्पी गरेवाल इस साल ओटीटी पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। वेब सीरीज ‘आउटलॉ’ लेकर आ रहे हैं। बता दें के इस सीरीज का धमाकेदार टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज में गिप्पी के साथ प्रिंस कंवलजीत और तनु ग्रेवाल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज में गिप्पी एक डाकू के रोल में नजर आ रहे हैं। इसकी जानकारी खुद गिप्पी गरेवाल ने अपना इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज का टीज़र शेयर कर दी है।

साथ ही कैप्शन में लिखा है के- “OUTLAW टीज़र अब आउट #आउटलॉ वेब सीरीज जल्द आ रही है सिर्फ @chaupaltv पर.” “गिप्पी ग्रेवाल द्वारा लिखित और निर्देशन बलजीत सिंह देव ने किया है “जानकारी के लिए बता दें के इस सीरीज की कहानी खुद गिप्पी ने लिखी है। इसके साथ ही सीरीज के प्रोड्यूसर खुद गिप्पी ग्रेवाल हैं। इस सीरीज का निर्देशन बलजीत सिंह देव ने किया है।

यह सीरीज पंजाबी ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल टीवी पर प्रसारित होगी। बात अगर हम उन की आने फिल्मों की करें तो गिप्पी काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ को लेकर बिजी थे, जो के 23 जून को रिलीज़ होने जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें