Site icon Dainik Savera Times

गर्मी से बचने के लिए फलों का जूस और मां के हाथ का बना ‘आम पन्ना’ लेती हैं:Gitanjali Mishra

मुंबई: सिटकॉम ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में राजेश का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा ने गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने बताया कि वह फलों के जूस और अपनी मां के हाथ का बना ‘आम पन्ना’ लेती हैं। गर्मियों के लिए अपनी फिटनेस रूटीन को साझा करते हुए गीतांजलि ने कहा, ‘गर्मयिों में फिटनेस छोड़ने का कोई बहाना नहीं होना चाहिए।

अक्सर, गर्मी के चलते लोग व्यायाम करना छोड़ देते हैं या ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करने लगते हैं जिनमें बहुत ज्यादा चीनी होती है, जो हेल्दी नहीं होते।‘उन्होंने कहा, ’गर्मियों में एक्टिव रहना एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है, लेकिन रूटीन में कुछ बदलाव और सही व्यायाम के साथ, कोई भी गर्मी को मात दे सकता है और गर्मियों के दौरान फिट रह सकता है।

मैं अपने दिन की शुरुआत योग से करती हूं और शाम को समुद्र के किनारे सैर का आनंद लेती हूं। फ्लोर एक्सरसाइज के दौरान अतिरिक्त स्थिरता के लिए मेरे पास घर पर डम्बल भी हैं।’ गीतांजलि ने आगे कहा कि गर्मी में पानी पीते रहना चाहिए। मैं लगभग रोजाना प्राकृतिक फलों का जूस पीती हूं, साथ ही कभी-कभार अपनी मां के हाथ का बना ‘आम पन्ना’ भी चखती हूं।‘यह शो एंड टीवी पर प्रसारित होता है।

Exit mobile version