Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘K3G’ से ‘Ishq Vishk Rebound’ में जाना सिर्फ प्यार है, कोई दबाव नहीं : Jibran Khan

June 12, 2024

‘K3G’ से ‘Ishq Vishk Rebound’ में जाना सिर्फ प्यार है, कोई दबाव नहीं : Jibran Khan

नई दिल्ली: एक्टर जिबरान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। बता दें कि जिबरान ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। वह ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान और काजोल के नस्क्रीन बेटे के रूप में दर्शकों का दिल जीत चुके हैं और अब लीड एक्टर के तौर पर अपनी नई पहचान बनाना चाहते हैं।

इस फिल्म में भी जारी रहेगा फैंस का प्यार

जिबरान ने कहा, ‘इतनी कम उम्र में शाहरुख खान और काजोल के बच्चे की भूमिका निभाना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। मुझे बिना शर्त लोगों से प्यार मिला है। आज भी लोग मुझे उतना ही प्यार देते हैं, जितना मुझे बचपन में दिया करते थे। मैं उम्मीद करता हूं कि यह प्यार ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ के साथ भी जारी रहेगा।

जिबरान ने कहा, ‘यह कोई दबाव नहीं है, बस बहुत ज्यादा प्यार है। निपुण अविनाश धर्माधिकारी के डायरेक्शन में बनी ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, नायला ग्रेवाल, कुशा कपिला और सुप्रिया पिलगांवकर जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। इसे रमेश तुरानी और जया तुरानी ने प्रोड्यूस किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ।

‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का ट्रेलर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि तीन गहरे दोस्त मॉडर्न जमाने की लव स्टोरी में फंस जाते हैं। दोस्ती, प्यार, रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप के बीच फंसे पश्मीना रोशन और रोहित सराफ अपने-अपने पार्टनर्स से ब्रेकअप कर लेते हैं और बाद में दोनों एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट होने लगते हैं। पश्मीना रोशन बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन है, जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ साल 2003 में आई ‘इश्क विश्क’ का सीक्वल है। इस फिल्म से ही शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ 21 जून 2024 को रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें