Site icon Dainik Savera Times

Tom Cruise के फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में अब जल्द रिलीज होगी ‘Mission Impossible 8’, सामने आई नई तारीख

Tom Cruise: अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता टॉम क्रूज स्टारर ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ भारत में समय से पहले पर्दे पर आएगी। फिल्म की रिलीज डेट आउट हो गई है। पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया ने ऐलान कर बताया कि मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ अब समय से पहले ही भारत में रिलीज होगी।

पैरामाउंट ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ अब भारत में तय समय से 6 दिन पहले (23 मई) रिलीज हो रही है। नई तारीख 17 मई है। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी के साथ तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने टॉम क्रूज प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ प्रस्तुत की है, जिसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है।

एक्शन फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हन्नाह वाडिंग हैम, कैटी ओ ब्रायन, जेनेट मैकटीर, लुसी तुलुगरजुक और ट्रैमेल टिलमैन शामिल हैं।

कहानी ठीक वहीं से शुरू होती है, जहां 2023 में मिशन: इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग पार्ट वन खत्म हुई थी। टॉम क्रूज अपने किरदार एथन हंट के रूप में वापस लौट रहे हैं, उनके साथ जाने-पहचाने चेहरे हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट भी अहम रोल में हैं।

मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग की शूटिंग मार्च 2022 में शुरू हुई थी, जिसका निर्माण यूके, माल्टा, दक्षिण अफ्रीका और नॉर्वे सहित कई देशों में किया गया। हालांकि, जुलाई 2023 में स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड – अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविजन एंड रेडियो आर्टिस्ट्स के हड़ताल की वजह से निर्माण में देरी हुई। फेडरेशन ने अपने सदस्यों के साथ काम करने वाली कंपनियों के खिलाफ हड़ताल की घोषणा की थी।

क्रूज इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने में लगे हैं। हाल ही में उन्होंने बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस क्लिप में नॉर्वे के स्वालबार्ड में क्रू के साथ दिख रहे हैं। स्वालबार्ड, नॉर्वे और उत्तरी ध्रुव के बीच का एक बेहद ठंडा और बर्फीला स्थान माना जाता है।

Exit mobile version