Site icon Dainik Savera Times

खुशखबरी! Siddharth के घर गूंजी किलकारी, Kiara Advani ने दिया नन्ही परी को जन्म, फैंस ने दी बधाई

Kiara Advani-Sidharth Baby Girl : बॉलीवुड के चहेते कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर अब खुशियों की किलकारी गूंज उठी है। दोनों सितारों ने आज सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस के साथ ये बड़ी और दिल छू लेने वाली खबर साझा की कि वे एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं।

“हमारी दुनिया बदल गई है” : कपल का इमोशनल स्टेटमेंट

कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा-सा नोट शेयर करते हुए लिखा, “हमारे दिल खुशियों से भरे हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें बेटी की प्राप्ति हुई है।” इस पोस्ट के साथ दोनों ने दिल, नजर और हाथ जोड़े हुए इमोजी भी जोड़े हैं, जो उनके जज्बातों को खूबसूरती से बयां करते हैं। फैंस और सेलेब्स ने पोस्ट पर बधाईयों की झड़ी लगा दी है।

फरवरी में किया था पैरेंटहुड का ऐलान

सिद्धार्थ और कियारा ने इस साल फरवरी में प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। इसके बाद से ही फैंस उनकी पेरेंटहुड जर्नी को लेकर काफी उत्साहित थे। कियारा के मेट गाला लुक में बेबी बंप भी चर्चा में रहा, जिसने इस खबर को और पुख्ता किया।

‘शेरशाह’ के सेट से हुई प्यार की शुरुआत

दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट से शुरू हुई थी, जहां इनकी केमिस्ट्री ने ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा। आखिरकार फरवरी 2023 में दोनों ने राजस्थान में एक भव्य शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया।

कियारा और सिद्धार्थ का वर्कफ्रंट

जहां एक ओर कियारा जल्द ही ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं, वहीं सिद्धार्थ भी ‘परम सुंदरी’ और ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ जैसी फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाते दिखाई देंगे। हालांकि अब कुछ समय के लिए दोनों नए पेरेंट्स के रूप में अपनी पारिवारिक ज़िंदगी को एंजॉय करते नज़र आ सकते हैं।

फैंस कर रहे हैं ढेरों दुआएं

सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई देने वालों का तांता लगा है। हर कोई इस छोटे से मेहमान के स्वागत में खुशियां मना रहा है। फैंस ने बेटी के लिए नाम सुझाव देने भी शुरू कर दिए हैं, और सभी की नजरें अब कपल की फैमिली फोटोज़ पर टिकी हैं।

Exit mobile version