Site icon Dainik Savera Times

गोपी बहू ने रचाई शादी, पति के संग शेयर की वेडिंग फोटोज; फैंस ने लुटाया प्यार

Giaa-Varun got married : छोटे पर्दे की दुनिया से एक बेहद खूबसूरत खबर सामने आई है। बता दें कि ‘साथ निभाना साथिया’ की प्यारी गोपी बहू यानी अभिनेत्री जिया मानेक ने आखिरकार अपने जीवन के असली साथिया के साथ सात फेरे ले लिए हैं। जी हां, जिया ने अभिनेता वरुण जैन संग शादी रचा ली है और इस खुशखबरी को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दुनिया से साझा किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की पहली झलक

जिया ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास कैरोसेल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी शादी की तस्वीरें पहली बार सार्वजनिक कीं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने न सिर्फ अपने रिश्ते का ऐलान किया, बल्कि अपने जीवन के नए अध्याय की एक झलक भी फैंस को दिखाई। पोस्ट में दोनों ट्रेडिशनल परिधानों में बेहद खूबसूरत और सादगीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

“हम दो दोस्त थे, आज पति-पत्नी हैं”

पोस्ट के कैप्शन में जिया ने लिखा कि “ईश्वर और गुरु की कृपा और ढेर सारे प्यार के साथ, हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं। हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाते हुए। हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हैं जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया।” इस प्यारे संदेश के साथ जिया ने अपने फैंस और शुभचिंतकों को अपने जीवन के इस नए सफर में शामिल किया।

जिया और वरुण का ट्रेडिशनल लुक

जिया इस खास मौके पर मस्टर्ड येलो रंग की साड़ी में बेहद दिलकश नजर आईं, वहीं वरुण ने भी उसी रंग की पारंपरिक पोशाक पहनकर एक परफेक्ट जोड़ी का उदाहरण पेश किया। दोनों की सादगी ने सोशल मीडिया यूज़र्स का दिल जीत लिया है। अब तक इस पोस्ट को हजारों लाइक्स और बधाई संदेश मिल चुके हैं।

वरुण जैन कौन हैं?

वरुण जैन टेलीविजन के उन कलाकारों में से हैं जो अपने दमदार अभिनय और शांत व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने ‘दीया और बाती हम’ में मोहित राठी के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। इसके अलावा वह ‘मेरे अंगने में’, ‘पहरेदार पिया की’, और डिजिटल शो ‘जमाई 2.0’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक विश्वसनीय और प्रतिभाशाली कलाकार माना जाता है।

जिया मानेक का अब तक का सफर

जिया ने 2010 में ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू की भूमिका निभाकर टेलीविजन इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि वे घर-घर की पहचान बन गईं। इसके बाद उन्होंने फंतासी कॉमेडी शो ‘जीनी और जूजू’ में जीनी का किरदार निभाकर बच्चों और परिवारों का दिल जीत लिया।

Exit mobile version