Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘वंशज’ में SHO हसीना मलिक के रूप में गुल्की जोशी की एंट्री…

September 28, 2023

‘वंशज’ में SHO हसीना मलिक के रूप में गुल्की जोशी की एंट्री…

नई दिल्लीः सोनी सब का पारिवारिक ड्रामा, वंशज, अपनी शुरुआत से ही अपने दर्शकों के लिए एक व्यावसायिक साम्राज्य के भीतर स्थित रिश्तों और सत्ता संघर्ष पर केंद्रित एक उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है। महाजन परिवार के भीतर पारिवारिक राजनीति और जटिल रिश्तों के दिलचस्प जाल के कारण, प्रशंसक हर हफ्ते कहानी में नए ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। अंजलि तत्रारी ने युविका का किरदार निभाया है, जो अपने पिता प्रेमराज (अक्षय आनंद) की हत्या के पीछे की असली सच्चाई का पता लगाने के प्रयास में कई कठिनाइयों का सामना करती है।

लेकिन अपनी सीट पर थमे रहें क्योंकि आगामी एपिसोड शानदार ट्विस्ट का वादा करते हैं! सबकी प्रिय गुल्की जोशी, SHO हसीना मलिक की भूमिका में, सच्चाई पता लगाने और न्याय पाने की कोशिश में लगी युविका की मदद करती नज़र आएंगी। हसीना इस सफर में युविका की मार्गदर्शक, उसकी विश्वासपात्र और उसकी विश्वसनीय सहयोगी होंगी। उनका उल्लेखनीय कनेक्शन और हसीना का समर्थन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वे सच्चाई को उजागर करने की रोमांचक यात्रा में भावनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे।

शो में हसीना मलिक के रूप में एन्ट्री लेने वाली, गुल्की जोशी ने कहा, “वंशज में हसीना का किरदार निभाकर मुझे एक मनोरम यात्रा शुरू करने का रोमांचक अवसर है, जिससे मुझे उस किरदार के एक बहुत ही अलग पहलू को खोजने में मदद मिली है जो मैंने पहले निभाया है। हसीना चुनौतियों और रहस्यों के जटिल चक्रव्यूह से निकलने में युविका की मदद करेगी। मुझे लगता है कि वंशज एक दिलचस्प चरण में पहुंच रहा है और मैं आश्वस्त कर सकती हूं कि शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न आपको अपनी सीटों से बांधे रखेंगे, तो हमारे साथ बने रहें।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें