Site icon Dainik Savera Times

Oscar लेकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं Guneet Monga, फैंस ने किया भव्य स्वागत

मुंबईः फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा शुक्रवार मुंबई हवाई अड्डे पर ऑस्कर ट्रॉफी लेकर उतरीं। उनका शानदार स्वागत किया गया। ऑस्कर विजेता शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स की प्रोडयूसर मोंगा सुबह 3 बजे के बाद मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। फोटोग्राफरों ने ऑस्कर जीतने पर उन्हें अपनी प्रतिक्रिया देने को कहा, लेकिन सुरक्षाकर्मियों से घिरी होने के चलते वह कार में बैठकर चली गई।

मोंगा ने अपने प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड को बहुत प्यार से संभालकर रखा। कार में भी उन्होंने इस अवॉर्ड को सीने से लगाकर लगा। फैंस द्वारा शानदार स्वागत करने पर मोंगा ने उनका अभिवादन किया। इस दौरान फोटोग्राफरों ने उनके कई फोटोज क्लिक किए। पिछले हफ्ते, मोंगा ने डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्पर्स के लिए ऑस्कर जीता था।

Exit mobile version