Site icon Dainik Savera Times

राजा Maharana Pratap की भूमिका निभाएंगे Gurmeet Chowdhary

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गुरमीत चौधरी सिल्वर स्क्रीन पर राजा महाराणा प्रताप की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। नितिन चंद्रकांत देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिये इस बात की घोषणा की कि गुरमीत चौधरी ‘महाराणा’ में महाराणा प्रताप की मुख्य भूमिका निभाएंगे।

गुरमीत चौधरी ने कहा, “भारत की जड़ों से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। महाराणा प्रताप अपने साहस और वीरता के लिए जाने जाते थे, उनके जीवन के बारे में और जानने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं।

स्वयं महाराणा प्रताप जैसे सशक्त चरित्र को चित्रित करना भी एक बहुत बड़ी चुनौती है । मुझे यह प्रोजेक्ट देने के लिए मैं डिज्नी+ हॉटस्टार और नितिन चंद्रकांत देसाई का शुक्रगुजार हूं।”

 

Exit mobile version