Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Guru Randhawa का पैन इंडिया धमाका, ‘Home Rule’ एल्बम से पहला ऐंथम हुआ रिलीज़

October 6, 2025

Guru Randhawa का पैन इंडिया धमाका, ‘Home Rule’ एल्बम से पहला ऐंथम हुआ रिलीज़

एंटरटेनमेंट डेस्क: गुरु रंधावा लेकर आए हैं पैन इंडिया, उनके बहुप्रतीक्षित एल्बम होम रूल का लीड ट्रैक, जिसे टी-सीरीज़ प्रस्तुत कर रही है। अपने चार्टबस्टर गानों और ज़बरदस्त एनर्जी के लिए मशहूर गुरु इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं एक डांस ऐंथम से, जो देशभर की प्लेलिस्ट्स पर छा जाने वाला है।

पैन इंडिया में है वही गुरु रंधावा का असली अंदाज़ – कैची हुक्स, ग्रूवी बीट्स और उनका अनोखा स्वैग, जिसे फैन्स खूब पसंद करते हैं। नए टैलेंट को आगे बढ़ाने वाले गुरु इस बार वीडियो में लेकर आए हैं डायनामिक @ahsii., जो स्क्रीन पर जबरदस्त ऊर्जा जोड़ती हैं। इस गाने को लिखा और कंपोज़ किया है गुरजीत गिल ने और म्यूज़िक अरेंज किया है लविश धीमान ने। गाना बोल्ड है, फायर-सा है और डांस फ्लोर पर छाने के लिए बना है।

गुरु रंधावा कहते हैं,

“पैन इंडिया मेरे अपने एनर्जी का आईना है रंगीन, मज़ेदार और ऐसा कि सुनते ही थिरकने को मन करे। होम रूल के साथ मेरा मकसद ऐसे गाने बनाने का है जो तुरंत जुड़ जाएं और बड़े पैमाने पर महसूस हों। इस गाने के साथ एक नए चेहरे को मंच पर लाना मेरे लिए बेहद खास है। मैं टी-सीरीज़ और भूषण कुमार का शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मेरे विज़न पर भरोसा किया और उसे ज़िंदा करने की आज़ादी दी।”

होम रूल का हर गाना एक ऐंथम की तरह है जिसमें है गुरु की अपनी छाप और साथ ही नए और बोल्ड म्यूज़िक की झलक। पैन इंडिया इस सफर की परफेक्ट शुरुआत है डांस, डॉमिनेंस और गुरु रंधावा की असली एनर्जी।

पैन इंडिया अब उपलब्ध है टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर।

यह सिर्फ़ संगीत नहीं है। यह है होम रूल।

ये भी पढ़ें: भारतीय युवक ने ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को लाया घर, परिवार ने किया ऐसा वेलकम, वायरल हो गया Video 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें