Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘non-stop schedule’ के चलते Amitabh Bachchan को कार में करना पड़ा लंच, शेयर की अपनी भावना

April 24, 2024

‘non-stop schedule’ के चलते Amitabh Bachchan को कार में करना पड़ा लंच, शेयर की अपनी भावना

मुंबई :- मेगास्टार अमिताभ बच्चन क्विज-बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अपकमिंग नए सीजन की शूटिंग में काफी बिजी हैं। उन्होंने बताया कि उनका शेड्यूल सुबह 9 बजे शुरू होता है और वह बिना ब्रेक के काम करते हैं। वह लंच भी कार में करते हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर बिग बी ने अपने ब्लॉग पर सेट से कई तस्वीरें शेयर की और लिखा, ’खेल होने जा रहा है नए सीजन का, स्रेह प्यार बना रहे परिवार का।

इसके बाद एक्टर ने बताया कि उनका शेड्यूल कितना बिजी है। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा ‘नॉन-स्टॉप शेड्यूल 9 बजे से शुरू होता है और ब्रेक के बिना 5 बजे तक काम करते हैं। और लंच कार में होता है। जिसमें हेल्दी फूड और ड्रिंक शामिल होता है। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने आईपीएल मैच देखा। बिग बी ने कहा, ’आईपीएल के प्रति उनका प्यार वापस लौट आया है। इस सीजन में भी यह रोमांचक है और चेपॉक मैदान में खेला गया मैच सबसे अलग है।

लगभग एक दिन पहले जैसा ही, जब आखिरी गेंद पर एक रन से जीत हासिल की गई थी!! इस मैच का इंतजार किया जाना चाहिए और वर्क शेड्यूल को एडजस्ट करना चाहिए। दिलचस्पी कभी कम नहीं होगी। फिल्मिस्तान में ‘जॉन जानी जनार्दन’ गाने की शूटिंग के दौरान, जब हम सभी बाहर बैठे थे तो एक मिरेकल मैकेनिज्म था, एक ट्रांजिस्टर से मॉनिटर की जाने वाली छोटी टीवी स्क्रीन पर खेल को देख सभी एन्जॉय कर रहे थे।

अमिताभ ने उन दिनों को याद किया जब वह अपने कॉलेज के दिनों में कमेंट्री सुनने के लिए ‘पानवाले‘ के पास रुकते थे। यूनिवर्सटिी में कॉलेज के मैदान की दीवारों से परे कमेंट्री सुनने के लिए उस पानवाले के पास रुकने के दिन गए अब लाखों ऑप्शन हैं। लेकिन स्टेडियम का मजा बिल्कुल अलग है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें