Site icon Dainik Savera Times

जुदाई के दर्द को बयां करता है “है कैसी कैसी” गाना : Jubin Nautiyal

मुंबईः सिंगर जुबिन नौटियाल का कहना है कि उनका नया गाना है कैसी कैसी खास है, क्योंकि यह जुदाई के दर्द को बयां करता है। नौटियाल ने इस गाने को खुद लिखा है, यह गाना रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे रॉकी खन्ना ने कंपोज किया है और जुबिन ने गाया है। सिंगर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर गाने की झलक साझा की। गाने में नौटियाल और समाइरा मोरिर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

अपने नए गाने को लेकर नौटियाल काफी एक्साइटिड है। उन्होंने कहा, प्यार कोई सीमा नहीं जानता, लेकिन दूरी इसकी सीमा की परीक्षा ले सकती है। है कैसी कैसी मेरे लिए स्पेशल सॉन्ग है, जो जुदाई के दर्द को इस तरह बयां करता है कि यह लोगों के दिलों को छू जाता है। एक आर्टिस्ट के रूप में, कुछ नया करने की कोशिश करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन आप चाहते हैं कि एक लिस्नर सफर के पीछे की भावनाओं को महसूस करे, गाना भावनाओं को शानदार तरीके से पेश करता है। मुझे उम्मीद है कि वे इसका आनंद लेंगे। गाना 11 मई को रिलीज होगा।

Exit mobile version