Site icon Dainik Savera Times

‘Hanu-Man’ की सफलता के बाद मेकर्स ने किया ‘हनुमान 2’ का ऐलान, रिलीज हुआ पहला पोस्टर

Hanuman 2 - The Rise of Vanaras

Hanuman 2 - The Rise of Vanaras

एंटरटेनमेंट डेस्क : सुपरहिट फिल्म ‘हनु-मान’ के फैंस के लिए अच्छी खबर है। फिल्म के मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट ‘हनुमान 2: द राइज ऑफ वानरास’ का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया गया है। इस फिल्म में अभिनेता वैष्णव तेज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर सामने आने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

प्राइमशो एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसमें बादलों के बीच एक रहस्यमयी दुनिया दिखाई गई है। पोस्टर में भगवान हनुमान से जुड़ी एक विशाल पूंछ और दिव्य शक्ति की झलक देखने को मिलती है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ बताया कि ‘हनु-मान’ की सफलता के बाद अब वे इसकी कहानी को एक नए और बड़े अंदाज में आगे बढ़ाने जा रहे हैं। फिल्म से जुड़ी दूसरी जानकारी भी जल्द दी जाएगी।

वैष्णव तेज निभाएंगे मुख्य किरदार

‘हनुमान 2: द राइज ऑफ वानरास’ की कहानी वी. आनंद ने लिखी है और वही इसे डायरेक्ट भी कर रहे हैं। फिल्म को के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसे प्राइमशो एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।

पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

यह एक फैंटेसी फिल्म होगी, जिसमें पौराणिक कहानियों के साथ शानदार विजुअल्स देखने को मिलेंगे। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। अब फैंस को इसके टीजर और रिलीज डेट का इंतजार है।

Exit mobile version