Site icon Dainik Savera Times

‘हनु-मान’ के बाद अब ‘महाकाली’ में दिखेंगे रोहित सराफ, हैदराबाद में पूरा किया फिल्म का बड़ा शेड्यूल

Mahakali

Mahakali

एंटरटेनमेंट डेस्क: आरकेडी स्टूडियोज और फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। ‘हनु-मान’ की दुनिया के अगले अध्याय ‘महाकाली’ से अब अभिनेता रोहित सराफ जुड़ गए हैं। यही नहीं, रोहित ने इस फिल्म के लिए हैदराबाद में शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिससे फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ मिल गया है।

गौरतलब है कि रोहित सराफ के जुड़ने से फिल्म की स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है। खासकर नॉर्थ इंडिया में उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है, जो फिल्म को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने में मदद करेगी।

हालांकि फिल्म में अक्षय खन्ना और भूमि शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में नजर आनेवाले हैं और दोनों कलाकारों के फर्स्ट लुक पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर चुके हैं। फर्स्ट लुक के ज़रिए उनके दमदार और इंटेंस अंदाज को देखते हुए फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

भव्य स्तर पर बनाई जा रही ‘महाकाली’ का निर्माण आरके दुग्गल और रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा आरकेडी स्टूडियोज़ के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म प्रशांत वर्मा की उस सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसे ‘हनु-मान’ की सफलता के बाद और आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और इसे आने वाले समय की सबसे बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

Exit mobile version