Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yami Gautam और Aditya Dhar के घर आईं खुशियां, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

May 20, 2024

Yami Gautam और Aditya Dhar के घर आईं खुशियां, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम और उनके पति फिल्मकार आदित्य धर माता-पिता बन गये है। यामी गौतम और आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर एक साथ पेरेंट्स बनने की खबर शेयर की है। बेटे होने की अनाउंसमेंट के साथ ही उन्होंने बेटे का नाम भी बताया है। यामी और आदित्य ने बेटे का नाम ‘वेदाविद’ रखा है, जिसका मतलब होता है वेदों को जानने वाला।

उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, हम सूर्या अस्पताल के बेस्ट डॉक्टर्स, खासकर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी स्पेशलाइजेशन और कोशिशों ने इस खुशी के अवसर को संभव बनाया। हम माता-पिता बनने की इस खूबसूरत जर्नी पर निकल रहे हैं, हम उत्सुकता से अपने बेटे‘वेदाविद’के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

हम इस समय आशा और विश्वास से भरे हुए हैं कि वह हमारे पूरे परिवार और राष्ट्र का भी गौरव बनेगा। पोस्ट में आदित्य ने बताया कि उनके बेटे का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ है। यामी गौतम और आदित्य धर के गुडन्यूज देने के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर कपल को बधाईयां देने का तांता लग गया है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी यामी और आदित्य को बधाई दे रहे हैं। आयुष्मान खुराना, मृणाल ठाकुर, रणवीर सिंह, नेहा धूपिया समेत कई सेलेब्स ने यामी और आदित्य को बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें