Hardik Pandya New girlfriend News: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या सोमवार शाम मुंबई में आयोजित ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ इवेंट में अपनी Girlfriend Mahika Sharma के साथ नजर आए। इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों को साथ देखकर कुछ फैंस खुश नजर आए, लेकिन बड़ी संख्या में लोग इस नए रिश्ते को पसंद नहीं कर रहे और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा पैपराजी के सामने हाथों में हाथ डाले चलते हुए नजर आए। दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा भी रहे थे। इवेंट के लिए दोनों ने ब्लैक आउटफिट चुना था। माहिका ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी। हार्दिक ब्लैक सूट में नजर आए। दोनों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर मिली ये प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ फैंस ने दोनों की तारीफ की, तो कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कुछ कमेंट्स इस तरह थे आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं, परफेक्ट जोड़ी। जो इंसान अपने बच्चे की मां का सम्मान नहीं करता, वो किसी के साथ ज्यादा समय तक नहीं टिकता। रब ने बना दी जोड़ी, दोनों खुश लग रहे हैं। जिस तरह हाथ पकड़े हैं, बहुत प्यारा लग रहा है।
नताशा स्टेनकोविक को लेकर भावुक हुए लोग
इस वीडियो को देखकर कई लोगों को हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक की याद आ गई। कई यूजर्स ने माना कि नताशा को पहले बेवजह ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों ने लिखा “नताशा से हम सबको माफी मांगनी चाहिए। नताशा पर क्या बीती होगी, लोगों ने उसे फालतू में बदनाम किया। नताशा के साथ भी पहले ऐसे ही देखा जाता था। कमेंट सेक्शन में नताशा को लेकर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
पिछले साल से चल रही थीं रिश्ते की चर्चाएं
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के रिश्ते को लेकर पिछले साल से चर्चाएं चल रही थीं। अक्टूबर में हार्दिक ने अफवाहों के कुछ हफ्तों बाद अपने रिश्ते की पुष्टि भी कर दी थी। दोनों को पहले भी मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में छुट्टियां मनाते हुए देखा जा चुका है। हार्दिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर माहिका के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की थीं।
इससे पहले जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा था नाम
माहिका से पहले हार्दिक पांड्या का नाम यूके की सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा था। जैस्मिन को हार्दिक के मैच के दौरान स्टेडियम में आईपीएल मैच के बाद मुंबई इंडियंस की टीम बस में देखा गया था। बाद में खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया और उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।
नताशा स्टेनकोविक से टूट चुकी है शादी
हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। उसी साल 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। कई महीनों की अटकलों के बाद, जुलाई 2023 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की पुष्टि की थी। अपने संयुक्त बयान में उन्होंने कहा था कि “चार साल साथ रहने के बाद हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन हम दोनों के लिए यही बेहतर है।”

