Site icon Dainik Savera Times

Shehnaaz-Guru Randhawa की डेटिंग की खबरों को लगी मोहर? दोनों ने दिया हिंट

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज़ गिल को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस दिनों शहनाज़ अपनी परसनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है के शहनाज सिंगर गुरु रंधावा को डेट कर रही हैं। शहनाज ने अपने आने वाले सॉन्ग सनराइज का पोस्टर शेयर किया है।

उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘ये सिर्फ एक गाना नहीं है बल्कि एक खूबसूरत फीलिंग है जो हम एक साथ चैरिश करते हैं। इतने सारे प्यार के लिए शुक्रिया। मूनराइज के बाद हमेशा से सनराइज होता है.’ शहनाज का ये पोस्ट तुरंत वायरल हो गया था। फैंस दोनों के कनेक्शन के बारे में बात कर रहे हैं।

शहनाज के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- आपको और गुरु को साथ में देखने का इंतजार नहीं हो रहा है. वहीं दूसरे ने लिखा- इस शानदार कपल के साथ नए साल की परफेक्ट शुरुआत.

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म थैंकयू फॉर कमिंग में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, कुशा कपिला, डॉली सिंह भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फैंस दोनों को स्क्रीन पर फिर एक सतह देखने के लिए बेहद उत्साहित है और गाने के जल्द आने का इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version