‘Heads of State’ London: लंदन: इंटरनेशनल सिनेमा प्रेमियों के लिए बीते दिन एक खास रहा, जब प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी फिल्म “हेड्स ऑफ स्टेट” की स्पेशल स्क्रीनिंग BFI लंदन में आयोजित की गई। यह इवेंट ना सिर्फ ग्लैमर से भरपूर था, बल्कि इसमें दिखी एक ऐसी कहानी की झलक, जिसमें राजनीति, पावर प्ले और जबरदस्त ह्यूमर का अनोखा मिश्रण नजर आया।
स्क्रीनिंग से पहले फिल्म की टीम ने लंदन ब्रिज के पास पॉटर्स फील्ड्स पार्क में इंटरव्यू सेशन में हिस्सा लिया। बैकड्रॉप में खड़ा यूएस मरीन वन हेलिकॉप्टर इस पल को और भी आइकॉनिक बना रहा था मानो कोई इंटरनेशनल मिशन शुरू होने वाला हो। इस लोकेशन का चुनाव फिल्म की थीम को ध्यान में रखते हुए किया गया था, जो दर्शाता है कि यह महज एक मनोरंजक फिल्म नहीं, बल्कि एक ग्लोबल थ्रिलर है।
-तगड़ी स्टारकास्ट, तगड़ी कहानी
फिल्म में जब इद्रिस एल्बा और जॉन सीना जैसे पावरहाउस परफॉर्मर्स एक साथ नजर आएं, तो जाहिर है धमाका तय है। एल्बा ने निभाया है यूके के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क का किरदार, वहीं सीना बने हैं अमेरिका के राष्ट्रपति विल डेऱिंगर। दोनों देशों के बीच चलती “स्पेशल रिलेशनशिप” और व्यक्तिगत टकराव को फिल्म ने मजेदार और थ्रिलिंग तरीके से पेश किया है। इन दोनों के बीच का यह अजीब-सा रिश्ता दर्शकों को हंसाएगा भी और सोचने पर भी मजबूर करेगा।
लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब इन दोनों शक्तिशाली नेताओं को एक ऐसा दुश्मन घेर लेता है, जिसे हराना नामुमकिन सा लगता है। ऐसे में दोनों को मजबूरन एकजुट होना पड़ता है और साथ में आती हैं MI6 की स्मार्ट एजेंट नोएल बिसेट, जिसे निभाया है ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने।

-ग्लोबल थ्रिल और लोकल ह्यूमर का धमाकेदार कॉकटेल
डायरेक्टर इल्या नैशुलर, जो अपनी स्टाइलिश और तेज़ रफ्तार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, ने इस बार भी वही स्पीड और स्टाइल कायम रखा है। फिल्म का स्क्रीनप्ले तैयार किया है जोश एपलबॉम, आंद्रे नेमेक और हैरिसन क्वेरी ने, और यही टीम फिल्म को एक ज़बरदस्त सिनेमैटिक पंच देती है।
फिल्म के प्रोड्यूसर हैं पीटर सफरन और जॉन रिकर्ड, और एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर की टीम में शामिल हैं मार्कस विसिडी, एपलबॉम, नेमेक, जॉन सीना और खुद इद्रिस एल्बा।
-बाकी कास्ट भी कमाल की
कार्ला गुगिनो, जैक क्वैड, स्टीफन रूट, सारा नाइल्स, रिचर्ड कॉयल और पैडी कंसिडीन जैसे कलाकार भी फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हर किरदार का एक खास मकसद है, जो फिल्म को न सिर्फ मनोरंजक बनाता है, बल्कि इसे एक थॉट-प्रोवोकिंग अनुभव भी देता है।
-113 मिनट की हाई-ऑक्टेन जर्नी
करीब 113 मिनट की इस फिल्म में कोई भी पल स्लो नहीं है। एक्शन सीक्वेंस, पॉलिटिकल सस्पेंस, और कैरेक्टर्स के बीच का वाक्य युद्ध दर्शकों को सीट से बांधे रखता है। फिल्म दर्शाती है कि कैसे जब दो महाशक्तियों के नेता आपसी मतभेद भुलाकर साथ आते हैं, तो दुनिया को किसी भी खतरे से बचाया जा सकता है और वो भी काफी स्टाइल के साथ।