हैदराबाद : तेलंगाना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में फिल्म अभिनेता अल्लू अजरुन की जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। सरकारी अभियोजक ने जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसके कारण अदालत ने अगली सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले, वकीलों के अनुरोध पर अदालत ने अभिनेता को वचरुअली उपस्थिति होने की अनुमति दी थी। वकीलों ने कानून व्यवस्था बाधित होने का हवाला देते हुए वचरुअल उपस्थिति की अनुमति मांगी थी। नामपल्ली अदालत की ओर से अल्लू अजरुन पर लगाई गई 14 दिन का रिमांड आज खत्म हो गया। तेलंगाना हाईकोर्ट ने अल्लू अजरुन की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें जमानत दे दी थी, क्योंकि इस मामले में ‘हत्या के इरादे से हमला’ और ‘धारदार हथियार से हमला’ जैसी धाराएं लागू नहीं थीं। अदालत ने पाया कि लापरवाही के कारण मौत की अधिकतम सजा 5 साल है और ये आरोप कानून के अनुसार जमानती अपराधों के अंतर्गत आते हैं।
Allu Arjun की जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित

