Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल की पहली सोशल मीडिया मीट, इन्फ्लुएंसर से संवाद करेंगी कंगना

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश की पहली सोशल मीडिया मीट-2023 का आयोजन 12 दिसंबर को किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय मीट के दौरान बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संवाद करेंगी। यह जानकारी विश्व संवाद केंद्र पदाधिकारियों द्वारा एक प्रेसवार्ता के दौरान दी गई।
उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय सोशल मीडिया मीट के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, हिमाचल प्रांत कार्यवाहक डॉ. किस्मत कुमार व फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रणौत मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगी। वहीं अब तक 300 लोगों ने इस मीट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मीट का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सोशल मीडिया के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के साथ ही विशेष कार्य कर रहे युवाओं को एक मंच के माध्यम से एकत्रित कर राष्ट्र, समाज और प्रदेश के लिए सार्थक संवाद पर बल देना है।साथ ही उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023 प्रदेश का पहला ऐसा मंच होगा जिसके जरिये प्रभावकों को परस्पर जानकारी साझा करने और संगठित होकर अपने क्षेत्र में कार्य करने में मदद मिलेगी। वहीं कमल ठाकुर ने इस मीट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए विश्व संवाद केंद्र द्वारा जारी ऑनलाइन फॉर्म पर पंजीकरण करना अनिवार्य बताया है।

Exit mobile version