Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hina ने Rocky को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

January 26, 2025

Hina ने Rocky को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई: ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर हिना ने रॉकी को ‘‘ईश्वर का आशीर्वाद बताया। सोशल मीडिया पर जिंदगी से जुड़े हर एक पल को प्रशंसकों के साथ साझा करने वाली अभिनेत्री ने एक भावुक पोस्ट लिखा, जिसका एक-एक शब्द उनके जिंदगी के सबसे अच्छे इंसान (रॉकी) के लिए था। भावनाओं को बयां करने के लिए हिना ने भावुक नोट के साथ 20 तस्वीरों की श्रृंखला भी इंस्टाग्राम पर साझा की।

हिना ने पोस्ट की शुरुआत ‘‘मेरे जानने वाले सबसे अच्छे इंसान के लिए!’’ लाइन के साथ की और आगे लिखा, ‘‘जब मैंने शेव किया तो उसने अपना सिर मुंडवा लिया और उसने तभी बालों को बढ़ने दिया जब मेरे बाल फिर से उगने लगे। उस आदमी के लिए ये पोस्ट जो मेरी आत्मा की देखभाल करता है, उस आदमी के लिए जो हमेशा कहता है, मैंने तुम्हें पा लिया।‘

हिना ने रॉकी के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए आगे लिखा,‘भले ही हार मानने के सौ कारण हो मगर वो निस्वार्थ हमेशा मेरे साथ रहता है। वो हर हाल में केवल मुझे थामे रखना जानता है। हिना ने बताया कि रॉकी और वह अच्छे-बुरे हर हाल में एक-दूसरे के साथ रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा,हम दोनों एक-दूसरे के साथ हर अच्छे-बुरे समय में बहुत कुछ कर चुके हैं। हमने वास्तव में एक साथ जीवन जिया है और एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं।

जीवन में आई कई चुनौतियों को याद करते हुए अभिनेत्री ने आगे लिखा,‘सबसे कठिन समय को देखने से लेकर कोविड के दौरान दोनों ने अपने पिता को खो दिया। उस पल में हम दोनों एक-दूसरे के साथ रोए और एक-दूसरे को सांत्वना दी। मुझे याद है कि उन्हें (रॉकी) कोविड नहीं था, लेकिन उन्होंने पूरे दिन मेरे साथ रहने का फैसला किया, उन्होंने पूरे दिन 3 मास्क पहने लेकिन यह सुनिश्चित किया कि वही मेरा ख्याल रखें। किसी भी डॉक्टर से मिलने से पहले वह प्रश्नों की सूची तैयार करते थे। वह स्वास्थ्य से जुड़ी हर चीज को अच्छे से समझते थे ताकि वह संतुष्ट हो सकें कि मेरा इलाज सही दिशा में चल रहा है।

कोविड के बाद हिना ने अपने कैंसर और उसके इलाज का जिक्र करते हुए आगे कहा, ‘‘जिस दिन से हमने कीमो शुरू किया था, उस दिन से लेकर आज तक जब मैं रेडिएशन से गुजर रही हूं, वह मेरे साथ खड़ा रहा और गाइड करता रहा है। मुझे साफ करने से लेकर कपड़े पहनाने तक, उसने मेरे लिए सब किया। रॉकी ने मेरे चारों ओर एक मजबूत सुरक्षा कवच बनाया।’’

हिना आगे बोलीं, ‘इस यात्र ने विशेष रूप से पिछले दो महीनों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और बहुत कुछ एहसास हुआ। आरओ (रॉकी) मेरे साथ जो भी चीजें हुईं, तुम मेरे लिए उनमें सबसे अच्छी चीज हो। मुश्किल समय में तुम मेरे सामने आए, मुझे ठीक किया। तुमने मुझे सबसे पहले खुद से प्यार करना सिखाया है, तुमने मेरे लिए सांस लेना आसान बना दिया है, दिल की गहराई से धन्यवाद।’’

हिना ने पोस्ट के अंत में रॉकी को सॉरी भी कहा। उन्होंने लिखा,‘अगर मैंने तुम्हें कभी दुख पहुंचाया हो, तो मुझे बहुत खेद है। मुझे पता है कि मैंने किया है और हम जीवन के बाकी समय में भी ऐसा ही करते रहेंगे। आई लव यू।

हिना ने रॉकी को ‘भगवान का आशीर्वाद‘ बताया और लिखा,‘आप वास्तव में भगवान का आशीर्वाद हैं। मेरे डॉक्टर्स और अस्पताल के कर्मचारी अक्सर यही कहते हैं और आज मैं भी बोलती हूं। मैं चाहती हूं कि हर महिला को जीवन में ऐसे पुरुष (रॉकी के जैसा) का आशीर्वाद मिले। क्या हो तुम?’’

ये भी पढ़ें :- तमिलनाडु में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें