Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maldives में छुट्टियां मना रहीं Hina, पानी के अंदर तैरती नजर आईं ‘शेरखान’, देखें कुछ तस्वीरें

November 16, 2024

Maldives में छुट्टियां मना रहीं Hina, पानी के अंदर तैरती नजर आईं ‘शेरखान’, देखें कुछ तस्वीरें

Hina Holidaying in Maldives : कैंसर से जंग लड़ रहीं मनोरंजन जगत की खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी लेटेस्ट पोस्ट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अभिनेत्री मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।

इससे पहले अभिनेत्री मालदीव में एक बीच को एंजॉय करती नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने येलो रंग की ड्रेस पहनी और इनकी भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा वह फिर से चली गई 🤩 @joyislandmaldives पर खुशी फैलाते हुए।

इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ‘‘यह वह जगह है, जो मेरी जगह है, सागर मुझे शांति देता है।’ वीडियो में अभिनेत्री पानी के भीतर (स्रॉर्कलिंग) तैरती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री तीसरे स्टेज के कैंसर का इलाज करवा रही हैं।

वीडियो में ‘बिगबॉस’ फेम हिना खान नीले पानी में तैरते हुए स्रोर्कल मास्क और डाइविंग फिन में हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सेलीन डायोन का गाना ‘आई एम अलाइव‘ बज रहा है। एक लाइन के कैप्शन के साथ हिना खान ने हैशटैग में सोलसूथिंग, वाटरबेबी, ओशनलवर्स, रील्स इंस्टाग्राम, रीलिट फीलिट भी लिखा।

हिना खान ने इसी साल 28 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को कैंसर के बारे में जानकारी दी। ‘कसौटी जिंदगी की’ अभिनेत्री ने लिखा ‘सभी को नमस्ते, हाल ही में आई अफवाह को लेकर मैं बता दूं कि मैं अपने चाहने वालों के साथ कुछ महत्वपूर्ण खबर शेयर करना चाहती हूं। मुझे ब्रेस्ट कैंसर है, जो कि तीसरे स्टेज पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें