Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

20 January तक रिलीज होगा Telugu फिल्म ‘अखंडा’ का हिंदी संस्करण

January 5, 2023

20 January तक रिलीज होगा Telugu फिल्म ‘अखंडा’ का हिंदी संस्करण

नई दिल्ली: तेलुगु फिल्माे के पेन स्टूडियो के निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा और साजिद कुरैशी अब दर्शकों के लिए एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अखंडा’ का हिंदी वर्जन (संस्करण) लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता नंदमूरी बालकृष्ण ने डबल रोल निभाया है। ‘व्हेन होप डाइज, अखंडा अराइव्स’ नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अखंडा’ की हिंदी रिलीज के साथ हाई वोल्टेज मनोरंजन के लिए दर्शक पूरी तरह से तैयार हो जाएं। फिल्म निर्देशक बोयापति श्रीनु द्वारा लिखित और निर्देशित ‘अखंड’ फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है, जिसे 20 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 120.8 करोड़ रुपये की कमाई की है।

‘अखंडा’ में नंदमूरी बालकृष्णा डबल रोल में नज़र आते है। प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत अभिनीत यह फिल्म 2021 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म और बालकृष्ण के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई। बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु के बीच यह तीसरे सहयोग था इस फिल्म का प्रीमियर भी पिछले साल ओटीटी पर किया गया था,और यह ज्यादा देखी जाने वाली क्षेत्रीय फिल्मों में से एक बन गई थी।

बड़े लम्बे समय के इंतजार के बाद आखिरकार हिंदी फिल्म दर्शकों को अब 20 जनवरी 2023 को थिएटर स्क्रीन पर ‘अखंडा(हिंदी)’ के रूप में हाई वोल्टेज एंटरटेनर फिल्म एक बार फिर देखने को मिलेगा। इस मौके पर डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने कहा, “पिछले साल ने यदि हमें कुछ सिखाया है तो वह यह है कि दर्शक बड़े पैमाने पर मनोरंजक और विज़ुअल स्पेक्टकल फिल्म के लिए तरस रहे हैं जो थिएटर देखने के लायक हो। हमें विश्वास है कि ‘अखंड’ एक ऐसी फिल्म है जिसे विभिन्न भाषाओं में बनाने पर बाजार में उनके खरीदार मिलेंगे। यह फिल्म 20 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी और फिल्म प्रेमी इस फिल्म का भरपूर लुत्फ उठायेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें