Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hollywood एक्टर Jimmy Fallon ने Diljit Dosanjh से सीखी पंजाबी, कहा- ‘सत श्री अकाल’

June 18, 2024

Hollywood एक्टर Jimmy Fallon ने Diljit Dosanjh से सीखी पंजाबी, कहा- ‘सत श्री अकाल’

लॉस एंजिल्स : पॉपुलर एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ इंटरनेशनल लेवल के स्टार हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिकन टॉक शो के होस्ट जिमी फॉलन को पंजाबी सिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, जिमी फॉलन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन’ की बिहाइंड द सीन रील शेयर की, जिसमें दिलजीत बतौर गेस्ट नजर आए। वीडियो में दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दिलजीत जिमी को पंजाबी सिखाते हैं।

दिलजीत मूंछों पर ताव देकर बोलते हैं, ’पंजाबी आ गए ओए…’ जिमी भी इसको रिपीट करते हैं। फिर दिलजीत उन्हें ‘सत श्री अकाल’ बोलना सिखाते हैं, जिसे वह सही तरीके से दोहराते हैं। इस पर दिलजीत के मुंह से ‘वाह‘ निकलता है। इस रील को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में भी ‘सत श्री अकाल‘ लिखा। रील पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लिखा, ‘मेरे लिए ये ‘ओए’ ही था। वहीं पुरस्कार विजेता निर्माता गुनीत मोंगा ने कमेंट में लिखा, ‘पंजाबी।‘

फॉलन ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों को ग्लव्स बदलते हुए देखा गया। बैकग्राउंड में दिलजीत का ट्रैक ‘बॉर्न टू शाइन’ प्ले हो रहा है। दिलजीत ने शो की शुरुआत में ‘बॉर्न टू शाइन’ समेत कई चार्ट-टॉपिंग हिट गाने गाए। वर्कफ्रंट की बात करें तो, दोसांझ को पिछली बार ‘अमर सिंह चमकीला’ में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया। इसमें परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आई। इतना ही नहीं दिलजीत जल्द ही ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ नीरू बाजवा नजर आएंगी। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें