Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hombale Films की बड़ी उपलब्धि: Kantara के बेस्ट फिल्म बनने के साथ मिले 4 नेशनल अवॉर्ड

August 17, 2024

Hombale Films की बड़ी उपलब्धि: Kantara के बेस्ट फिल्म बनने के साथ मिले 4 नेशनल अवॉर्ड

मुंबई: होम्बले फिल्म्स ने 2022 के 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बड़ी छाप छोड़ी है। हमेशा दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जानें वाले ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कंतारा में अपने जबरदस्त काम के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड अपने नाम किया है। इतना ही नहीं “कंतारा” ने बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइड होलसम एनर्टेनमेंट का भी अवॉर्ड जीता है। इस बीच, KGF चैप्टर 2 ने बेस्ट कन्नड़ फिल्म और बेस्ट एक्शन डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता।

एक साल में चार नेशनल अवॉर्ड जीतने की होम्बले फिल्म्स की उपलब्धि वाकई शानदार है। होम्बले फिल्म्स ने कंतारा के साथ पूरे देश में एक बड़ा प्रभाव डाला है, और इस तरह से उनका नेशनल अवॉर्ड जीतना बिल्कुल भी उन्हें इसके काबिल बनाता है। कंतारा और KGF चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के साथ, होम्बले फिल्म्स ने ऐसे सफल उदाहरण पेश किए हैं, जिसकी गूंज सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनिया भर में है।

होम्बले फिल्म्स दर्शकों का दिल जीत रही है और इसके पास आने वाली फिल्मों की एक जबरदस्त लिस्ट है। इसमें “कंतारा: चैप्टर 1”, “सलार: पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्व”, और अन्य का भी नाम शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें