Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Housefull 4’ के 6 साल पूरे! कृति खरबंदा ने जताया आभार, बोलीं- “आपके प्यार ने ये सफर खास बना दिया”

October 25, 2025

‘Housefull 4’ के 6 साल पूरे! कृति खरबंदा ने जताया आभार, बोलीं- “आपके प्यार ने ये सफर खास बना दिया”

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपनी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की छठवीं सालगिरह पर यादों के सफर में एक मनमोहक यात्रा को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर अपने सह-कलाकारों अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और कृति सेनन के साथ न सिर्फ एक पोस्ट शेयर किया है, बल्कि फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए दिल से आभार भी व्यक्त किया है।

अपनी स्टोरी पर एक यादगार तस्वीर शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा है, “OMG! वापस आ गई एनिवर्सरी! Thank u ya for all your love!”

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में दिवाली के दौरान रिलीज़ हुई फिल्म ‘हाउसफुल 4’ आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे सफल कॉमिक फिल्मों में गिनी जाती है, जो विशेष रूप से अपनी पुनर्जन्म की कहानी, शानदार सेट और हंसी से भरपूर पलों के लिए दर्शकों की मोस्ट फेवरेट फिल्मों में शुमार है।

इस फिल्म में कृति खरबंदा ने राजकुमारी मीना और नेहा के किरदार में दोहरी भूमिका निभाते हुए अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और आकर्षक ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस से काफी तारीफें बटोरी थी। सिर्फ यही नहीं इस साल की शुरुआत में भी कृति ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का एक और पहलू दिखाया, जब वह ‘राणा नायडू सीज़न 2’ में एक दिलचस्प भूमिका में नजर आईं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अभी से गर्मी का कहर, UP-बिहार सहित इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें