Site icon Dainik Savera Times

Housefull 5: हाउसफुल 5 को लेकर आई बड़ी अपडेट, Nadiadwala के फिल्म के लिए 5 हीरोइनों के नाम लॉक! जाने शेड्यूल शूट

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फ्रैंचाइज़ हाउसफुल 5 में पांच अभिनेत्रियों के नाम लॉक कर दिए गए हैं। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ का पांचवा संस्करण बनाने जा रहे हैं। तरूण मनसुखानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख,अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ और डीनो मोरिया अहम भूमिका में नजर आएंगे।

हाउसफुल 5 के लिए पांच हीरोइनों के नाम लॉक

चर्चा है कि फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अभिनेताओं के बाद अपनी फिल्म की पांच हीरोइनों का नाम भी फाइनल कर दिया है। कहा जा रहा है कि हाउसफुल 5 में जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चिद्रांगदा सिंह और बिगबॉस फेम सौंदर्या शर्मा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग 15 सितंबर से शुरू होगी। लंदन में फिल्म का 45 दिनों तक पहला शेड्यूल शूट किया जाएगा। हाउसफुल 5, 06 जून 2025 को रिलीज हो सकती है।

Exit mobile version