
एंटरटेनमेंट डेस्क: भारतीय सिनेमा की सबसे चहेती कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी हाउसफुल ने आज अपने 15 शानदार साल पूरे कर लिए हैं। इसी खास मौके पर निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 का भव्य टीज़र लॉन्च कर दिया है, जो इस बार वादा करता है “किलर कॉमेडी” का एक नया अनुभव। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
2010 में रिलीज़ हुई पहली हाउसफुल फिल्म से शुरू हुआ यह सफर अब भारत की इकलौती कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी बन चुका है जो अपनी पांचवीं किस्त तक पहुँच गई है। साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हाउसफुल 5 को इस बार निर्देशक तरुण मनसुखानी लेकर आ रहे हैं, जो दर्शकों को हँसी से भरपूर एक भव्य क्रूज़ ट्रिप पर ले जाने का वादा करते हैं।
टीज़र में नजर आने वाली स्टारकास्ट ने इस बार ग़ज़ब की हलचल मचा दी है — अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज़, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी से लेकर दिग्गज कलाकार संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ तक। इसके साथ-साथ जॉनी लीवर, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, और अन्य सितारे भी इस ‘पागलपन’ में रंग भरते दिखेंगे।
हाउसफुल 5 की थीम इस बार पहले से कहीं ज़्यादा मज़ेदार और पेचीदा लग रही है — पांच गुना हंसी, पांच गुना भ्रम, और ढेर सारा पारिवारिक तमाशा। टीज़र में मस्ती, म्यूज़िक और मैडनेस की झलकें साफ तौर पर दर्शकों को गुदगुदाने का वादा करती हैं। इस गर्मी, बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी सीरीज़ फिर से पर्दे पर लौट रही है — पहले से कहीं ज़्यादा भव्य और मज़ेदार अंदाज़ में। क्या आप तैयार हैं उस हंसी के तूफान के लिए जो हाउसफुल 5 लेकर आ रहा है?
मेष: दिन शुभ रहेगा...