Site icon Dainik Savera Times

Kartik Aaryan ने कैसे पूरी की Kapil Sharma की बेटी Anayra की ख्वाहिश

मुंबई: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन, जिन्हें हाल ही में ‘शहजादा’ में देखा गया था, को तीन साल की बच्ची में एक प्रशंसक मिला है, और वह बच्ची कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा की बेटी है।हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक एपिसोड के दौरान होस्ट कपिल ने साझा किया कि उनकी बेटी अनायरा कार्तिक की बहुत बड़ी प्रशंसक है और कैसे उसने एक बार सुपरस्टार से मिलने की मांग की थी।

कपिल ने आगे बताया कि उनकी बेटी कार्तिक से मिलना चाहती थी और फिर अभिनेता ने वीडियो कॉल पर उससे बात करके उसकी इच्छा पूरी की।उन्होंने कहा, “एक दिन मेरी बेटी ने कार्तिक का डांस वीडियो देखा और मुझसे पूछा ‘पापा, कार्तिक डांस कर रहा है, वह हमारे यहां क्यों नहीं आ रहा है? मैंने उससे कहा कि वह व्यस्त है।

फिर मैंने कार्तिक को एक बार उससे बात करने के लिए कहा, क्योंकि वह मांग करती रही। मैंने कार्तिक को वीडियो कॉल किया और उन्होंने बात की। अब, उसकी इस तरह की और भी मांगें हैं।’’इस समय कार्तिक की पाइपलाइन में ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘आशिकी 3’ और निर्देशक कबीर खान की अगली अनटाइटल्ड फिल्में हैं।

Exit mobile version