Site icon Dainik Savera Times

ऋतिक-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, यशराज की ‘वॉर 2’ का गाना ‘आवन जावन’ हुआ वायरल

मुंबई : बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ ने अपने पहले गाने ‘आवन जावन’ के साथ ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यश राज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का यह रोमांटिक ट्रैक आज़ाद हुआ है और आते ही म्यूज़िक लवर्स की प्लेलिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है। गाने की सबसे बड़ी खासियत है ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, जो न सिर्फ ताज़ा है बल्कि बेहद दिलकश भी। दोनों का अंदाज़, एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स हर फ्रेम में दिल जीतते हैं।

‘ब्रह्मास्त्र’ की सुपरहिट टीम – प्रीतम (संगीत), अमिताभ भट्टाचार्य (गीत) और अरिजीत सिंह (गायक) – ने एक बार फिर साथ आकर ‘आवन जावन’ को एक यादगार गाना बना दिया है। इसमें निकिता गांधी की मधुर आवाज़ भी नया रंग भरती है, जो इसे और ज्यादा आकर्षक बनाती है। गाने को कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर रिलीज़ किया गया, जिसे वाईआरएफ ने एक विशेष तोहफे की तरह पेश किया। फैंस भी इस सरप्राइज से बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं, और सोशल मीडिया पर गाने की क्लिप्स, रील्स और मीम्स की बाढ़ आ चुकी है।

‘आवन जावन’ की ग्रूवी बीट्स और सॉफ्ट रोमांटिक टोन इसे आज के युवाओं के लिए एक परफेक्ट लव एंथम बनाती है। ऋतिक और कियारा का यह स्टाइलिश और कूल अंदाज़ युवाओं के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। ‘वॉर 2’ एक्शन और इमोशन्स का फुल पैकेज मानी जा रही है, और यह फिल्म 14 अगस्त को तीन भाषाओं – हिंदी, तमिल और तेलुगु – में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

अब जबकि फिल्म की पहली झलक ‘आवन जावन’ के जरिए मिल चुकी है, दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। फिल्म का ट्रेलर और अगला गाना आने तक, ‘आवन जावन’ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

ये भी पढ़े- नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र सिंह, राजनीति में दौड़ी शोक की लहर 

Exit mobile version