Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hrithik Roshan और Jr. NTR की फिल्म वॉर 2 में होगा जबरदस्त एयरक्राफ्ट सीक्वेंस

April 13, 2024

Hrithik Roshan और Jr. NTR की फिल्म वॉर 2 में होगा जबरदस्त एयरक्राफ्ट सीक्वेंस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म वॉर 2 में जबरदस्त एयरक्राफ्ट सीक्वेंस फिल्माया जायेगा। ऋतिक रौशन इन दिनों वर्ष 2019 में प्रदर्शित अपनी सुपरहिट फिल्म वॉर के सीक्वल वॉर 2 में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर खलनायक की भूमिका में हैं।

फिल्म वॉर 2 में दिखाया जाएगा कि जासूस कबीर धालीवाल (ऋतिक) को एक और मिशन पर भेजा जाता है। यशराज बैनर तले अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही वॉर 2 में जबरदस्त एयरक्राफ्ट सीक्वेंस फिल्माया जायेगा।

बताया जाता है कि निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक अयान मुखर्जी ने दक्षिण अफ्रीकी एक्शन निर्देशक फ्रांज स्पिलहास के साथ मिलकर इस सीक्वेंस की परिकल्पना की है, जो एक निजी जेट में सेट किया गया है। एक्शन को भव्य बनाने के लिए आदित्य और अयान ने दुनियाभर से 11 स्टंट कोऑर्डिनेटर को भी काम पर रखा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें