Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड की वादियों में सुकून तलाशते दिखे Hrithik Roshan, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स, कहा- ‘जादू मिला क्या?’

December 19, 2025

उत्तराखंड की वादियों में सुकून तलाशते दिखे Hrithik Roshan, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स, कहा- ‘जादू मिला क्या?’

Superstar Hrithik Roshan: बॉलीवुड के हैंडसम सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में वक्त बिताते नजर आए। रोजमर्रा की भागदौड़ और शूटिंग शेड्यूल से दूर, ऋतिक ने पहाड़ों के बीच एक शांत ट्रेकिंग ट्रिप चुनी, जहां प्रकृति के साथ उनका गहरा जुड़ाव साफ झलकता है। अभिनेता ने इस खास सफर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें हरियाली से ढके पहाड़, कोहरे से भरे रास्ते और सुकून भरा माहौल दिखाई देता है।

सोशल मीडिया पर साझा कीं कई तस्वीरें

तस्वीरों में ऋतिक पूरी ट्रेकिंग ड्रेस में नजर आए पीली जैकेट, कैप और बैकपैक के साथ उनका लुक बेहद सिंपल लेकिन फिटनेस-फोकस्ड था। फैंस को न सिर्फ नज़ारे पसंद आए, बल्कि ऋतिक की शांत और सकारात्मक ऊर्जा ने भी सभी का दिल जीत लिया। हालांकि, तारीफों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर मजाकिया कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई। कई यूज़र्स ने उनकी आइकॉनिक फिल्म ‘कोई मिल गया’ को याद करते हुए पूछा “जादू मिला क्या?” या “कहीं जंगल में जादू तो नहीं दिखा?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

अपनी पोस्ट के साथ एक भावनात्मक कैप्शन…

ऋतिक ने अपनी पोस्ट के साथ एक भावनात्मक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि कठिन रास्तों पर चलना उन्हें भीतर से खुशी देता है। उनके शब्दों से साफ जाहिर हुआ कि उनके लिए फिट रहना सिर्फ जिम तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव और मानसिक शांति भी उतनी ही जरूरी है।

इस ओटीटी सीरीज में नजर आएंगे ऋतिक

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘स्टॉर्म’ से बतौर निर्माता ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट उनके बैनर एचआरएक्स फिल्म्स के तहत बन रहा है। इसके अलावा, वह एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ के बाद अब ‘कृष 4’ की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। इस तरह, सुकून और सफलता दोनों का संतुलन ऋतिक बखूबी निभा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें