Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक ही फ्रेम में कैद हुए Hrithik, Tiger और वाणी, Siddharth Anand ने दिखाई ‘War’ रीयूनियन की झलक

February 17, 2025

एक ही फ्रेम में कैद हुए Hrithik, Tiger और वाणी, Siddharth Anand ने दिखाई ‘War’ रीयूनियन की झलक

मुंबई : साल 2019 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘वॉर’ के कलाकार एक बार फिर से साथ नजर आए। फिल्म के निर्देशक Siddharth Anand ने सोशल मीडिया पर वॉर रीयूनियन की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को झलक दिखाई, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ अन्य कलाकार एक ही फ्रेम में नजर आए।
सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट के साथ प्रशंसकों को अपडेट रखने वाले निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इंस्टाग्राम पर कुल तीन तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके साथ पत्नी ममता आनंद, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर भी दिखे। तस्वीरों में एक्टर्स मुस्कुराते हुए पोज देते दिखाई दिए।
बता दें, वॉर का सीक्वल भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसका निर्माण यशराज फिल्म्स कर रहा है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में तैयार वॉर 2 में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे सितारे अहम भूमिका में हैं।

जानकारी के अनुसार वॉर की तुलना में वॉर 2 फिल्म में और भी एक्शन देखने को मिलेगा। हॉलीवुड के एक्शन निर्देशकों को फिल्म की टीम में शामिल किया गया है, जो ऐज ऑफ अल्ट्रॉन के साथ जवान और पठान जैसी फिल्मों के एक्शन का निर्देशन कर चुके हैं।

क्लाइमेक्स होगा शानदार

इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि वॉर 2 का क्लाइमेक्स मुंबई में शूट होगा। ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर आगामी फिल्म ‘वॉर 2’ में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे। अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग 15 दिनों तक चलेगी।
एक सूत्र ने बताया, ‘यह आसानी से किसी भी एक्शन फिल्म के लिए शूट किया गया सबसे बड़ा क्लाइमेक्स सीक्वेंस है। भारत के दो सबसे बड़े सुपरस्टार एक शानदार एक्शन सीक्वेंस शूट करते नजर आएंगे, जिसका क्लाइमेक्स शानदार होगा।’

बड़े क्लाइमेक्स की शूटिंग मुंबई में की जाएगी और वाईआरएफ ने ऐसा सेट बनाया है जो किसी भी जानकारी को लीक होने से बचाने के लिए एक किले की तरह है।
सूत्र ने कहा, ‘वॉर 2 की कहानी के बारे में कुछ भी लीक नहीं हुआ है। यह 2025 की सबसे बड़ी रिलीज होगी, क्योंकि यह वास्तव में एक अखिल भारतीय फिल्म (पैन इंडिया) है जिसमें ऋतिक और एनटीआर एक साथ नजर आएंगे।’

एनटीआर जूनियर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं

इस फिल्म में ऋतिक अपनी मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका को दोहराते नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ एनटीआर जूनियर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी वॉर के सीक्वल में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म में ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर, आशुतोष राणा, अनुप्रिया गोयनका, दीपानिता शर्मा, संजीव वत्स, मशहूर अमरोही, यशराज सिंह, आरिफ जकारिया और मोहित चौहान जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख या पूरे स्टारकास्ट के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। जानकारी के अनुसार फिल्म 15 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें