Site icon Dainik Savera Times

Hrithik की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, हर कोई बोला: ‘उफ़’

मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन ने मंगलवार को ‘छुट्टियों के बाद से फिल्म की शूटिंग के बाद तक’ का अपना बॉडी ट्रांसफोर्मेशन साझा किया और कहा कि इसमें पांच सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण लगा, जिसके लिए उन्होंने समारोह में जाने और दोस्तों से मिलने जैसी चीजों को न कहने के लिए मजबूर होना पड़ा।49 वर्षीय ऋतिक फिलहाल अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान ‘पठान’ का सफल निर्देशन कर चुके सिद्धार्थ आनंद के हाथों में है।

ऋतिक ने फिल्म से पहले और उसके बाद की तस्वीरों को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर बताया, ”पांच सप्ताह। शुरुआत से अंत। छुट्टियों के बाद से शूटिंग के बाद तक। मिशन पूरा हुआ। घुटनों, पीठ, एड़ियों, कंधों, रीढ़ और दिमाग का धन्यवाद। आप सभी ने अच्छा काम किया। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। अब आराम का वक्त है और बेहतर संतुलन तलाशने की शुरुआत की जाए।”

Exit mobile version