Site icon Dainik Savera Times

स्त्री 2 की बंपर सफलता पूरे हिंदी सिनेमा की मुख्याधारा की सफलता का जश्न है: Karan Johar

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि फिल्म स्त्री 2 की बंपर सफलता सिर्फ फिल्म की कामयाबी का जश्न नहीं है, बल्कि पूरे हिंदी सिनेमा की मुख्याधारा की सफलता का जश्न है।

बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ,वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, ‘स्त्री 2’ का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म स्त्री 2, 228 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। करण जौहर ने फिल्म स्त्री 2 की अपार सफलता पर खुशी जाहिर की है। करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, स्त्री 2 की बंपर सफलता सिर्फ फिल्म की कामयाबी का जश्न नहीं है, बल्कि पूरे हिंदी सिनेमा की मुख्याधारा की सफलता का जश्न है।

महामारी के बाद ऑडियंस के माइंडसेट का आंकलन करना मुश्किल हो रहा है, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर खूब उतार-चढ़ाव देखा गया। लेकिन स्त्री 2 की सक्सेस ने एक ठोस कहानी और जमीनी कंटेंट को वरीयता दी है, जो सफलता की चाबी बना। फिल्म के क्रिएटर और स्टार कास्ट को मेरी तरफ से ढे़र सारी बधाई।

Exit mobile version