Site icon Dainik Savera Times

Huma Qureshi ने शेयर की फोटो, कहा- ‘जिंदगी एक बड़ा कैनवास, इसमें सारे रंग भर दो’

मुंबई: एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में वह नेवी ब्लू को-ऑर्ड सेट और वाइट क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को नेचुरल मेकअप और स्रीकर्स से पूरा किया। फोटो में वह एक कैनवास पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी एक बड़ा सा कैनवास है… इसमें सारे रंग डाल दो… किसने कहा कि आपको लाइन के बीच में पेंट करना है…‘हुमा ने अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और दूसरी फिल्म 2017 में।

Exit mobile version