Site icon Dainik Savera Times

पंजाब को अपने काम से प्राउड करवाना चाहते हैं आयुष्मान खुराना

मुंबई: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने कहा मैं पंजाबी हूं, और इस नाते मैं हमेशा अपने काम से पंजाब को गौरवान्वित करना चाहता हूं।बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा,‘एक पंजाबी होने के नाते, मैं हमेशा अपने काम से पंजाब को गौरवान्वित करना चाहता हूं और पंजाब के लोगों ने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं।‘

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मेरी पहली फिल्म से, पंजाब ने मेरा हौसला बढ़ाया, हर मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया। चाहे कुछ भी हो, पंजाब ने हमेशा मेरा समर्थन किया है। मुझे उनसे बिना शर्त प्यार मिला है।’’38 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि उन्हें अपनी फिल्मों और गीतों के माध्यम से पंजाबी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।आयुष्मान ने कहा, ‘मैं आज जो कुछ भी हूं, उनके आशीर्वाद, उनके समर्थन और उनकी प्रतिक्रिया के कारण हूं।

मैं पंजाबी होने और अपनी कला के माध्यम से इसकी संस्कृति और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं।’उन्ज़्होंने कहा,‘‘मुझे अपने गानों में पंजाबी को शामिल करना पसंद है। जब भी मैं अपनी फिल्मों, जैसे विक्की डोनर, चंडीगढ़ करे आशिकी आदि में किसी पंजाबी का किरदार निभाता हूं तो रोमांचित हो जाता हूं।’उन्होंने आगे कहा, ‘‘मेरी पहली फिल्म के बाद से ही मुझे पंजाब से प्यार मिलना शुरू हो गया था। मैं आने वाले वर्षों में जो काम करूंगा, उससे दुनिया भर में पंजाबियों को गौरवान्वित करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।

Exit mobile version