Site icon Dainik Savera Times

साउथ इंडस्ट्री में काम करने को लेकर काफी नर्वस हूं : Bobby Deol

सवेरा न्यूज; मुंबई: एक्टर बॉबी देओल, जिन्होंने एनिमल में अबरार के रूप में सुर्खियां बटोरीं, साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसके लिए वह खुश भी हैं और नर्वस भी। बॉबी तमिल भाषा की फिल्म कांगुवा और कृष जगरलामुडी द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म हरि हर वीरा मल्लू और कई अन्य फिल्मों में नजर आएंगे। क्या वह अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रहे है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ’देखिए, मैं बस खुद को चुनौती देना चाहता हूं।

मैं साउथ की भाषा नहीं जानता, इसलिए फिल्म का हिस्सा बनने से मैं बहुत नर्वस हूं.. मैं सचमुच बहुत खुश हूं कि मैं कांगुवा कर रहा हूं। निर्देशक शिवा एक अद्भुत व्यक्ति हैं। मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आ रहा है।’ अभिनेता ने कहा, ‘मैं कृष के साथ एक तेलुगु फिल्म में काम कर रहा हूं, वह एक शानदार निर्देशक भी हैं,‘, वह हरि हर वीरा मल्लू में पवन कल्याण के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। कांगुवा के को-स्टार सूर्या के बारे में बात करते हुए बॉबी ने एक्टर की प्रशंसा की। बॉबी ने कहा, ‘सूर्या एक अद्भुत अभिनेता और वास्तव में एक अच्छे इंसान हैं.. ऐसे लोगों के साथ काम करना वाकई अच्छा लगता है।’

Exit mobile version