Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर में कुछ एक्साइटिंग नहीं लगा : Shraddha Kapoor

December 15, 2024

हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर में कुछ एक्साइटिंग नहीं लगा : Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि उन्हें हॉलीवुड से कुछ ऑफर्स आए थे, लेकिन उन्हें कुछ एक्साइटिंग नहीं लगा। श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था। श्रद्धा कपूर हाल ही में एजेंडा के इवेंट ‘स्त्री तुम बार-बार आना’ में शिरकत करती दिखीं।

हॉलीवुड में काम करने के बारे में पूछे जाने पर श्रद्धा कपूर ने कहा, मैं सच कहूं तो मुझे कुछ ऑफर्स आए थे, लेकिन कुछ एक्साइटिंग मुझे नहीं लगा। जैसे हिंदी फिल्मों के साथ मेरा अप्रोच है तो यदि मुङो कुछ एक्साइटिंग नहीं लगता तो मैं वो फिल्म नहीं करती। मैं सच में चाहती हूं कि जो वक्त हिंदी सिनेमा को लेकर चल रहा है, वो काफी अच्छा है। ओटीटी पर भी एक्स्पेनशन हो रहा है। मुझे शाहरुख के जैसा बनना है कि हमारी फिल्मों का मार्केट वहां पर लेकर जाओ और हमारी फिल्में इंटरनेशनल फिल्में बनें तो मैं वो चाहती हूं।

फिल्म ‘हैदर’ में इरफान खान के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर श्रद्धा कपूर ने कहा, मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। मैंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था और दिल से चाहती थी कि इसके लिए मैं सिलेक्ट होऊं। मेरी ये फेवरेट फिल्म है। इरफान सर के साथ काम करके तो सपना पूरा हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें