Site icon Dainik Savera Times

महात्मा वर्सेस गांधी के लिए मैंने 30 किलो वजन घटाया : Boman Irani

मुंबईः मुन्ना भाई फिल्म फ्रेंचाइजी, मैं हूं ना, वीर-जारा, खोसला का घोसला और कई अन्य फिल्मों से पहचान बनाने वाले अभिनेता बोमन ईरानी ने महात्मा वर्सेस गांधी में राष्ट्रपिता की भूमिका निभाने की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने इस फिल्म के लिए 30 किलो वजन कम किया था। अभिनेता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर महात्मा गांधी के किरदार में कुछ तस्वीरें साझा की, जिसके लिए उन्हें शारीरिक परिवर्तन से गुजरना पड़ा।

बड़ी खबरें पढ़ेंः देवरिया नरसंहार : सदमे में है आठ साल का बच्चा, Police कर रही जांच 

उन्होंने कैप्शन में लिखा, कि ‘हमें हर दिन गांधी जी के सिद्धांतों के बारे में सोचना चाहिए। मुझे फिरोज खान की महात्मा वर्सेस गांधी में उनका किरदार निभाने का सौभाग्य मिला। इस किरदार को निभाने के लिए मैंने 30 किलो वजन कम किया लेकिन जीवन भर सीखने का मौका मिला।’

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

इस बीच, अभिनेता जल्द ही आगामी फिल्म डंकी में दिखाई देंगे। यह फिल्म उनके लंबे समय से सहयोगी रहे राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है और इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और तापसी पन्नू हैं। यह फिल्म क्रिसमस पर 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रभास-स्टारर सालार : पार्ट 1 – सीजफायर के साथ क्लैश होगी।

Exit mobile version