Site icon Dainik Savera Times

मुझे Punjabi Music से है बहुत प्यार : Dulquer Salmaan

नई दिल्लीः गन्स एंड गुलालब्स में अपने काम से एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार स्टार दुलकर सलमान का कहना है कि उन्हें पंजाबी संगीत बहुत पसंद है और वह वर्तमान में रैपर एपी ढिल्लों के ट्रैक पर थिरक रहे हैं। दुलकर ने कहा, कि ‘मैं सभी प्रकार के फेज से गुजरता हूं। अभी मैं दिल्ली में हूं। मैं वास्तव में एपी ढिल्लों से प्यार करता हूं। मुझे अपने कॉलेज के दिनों से ही पंजाबी संगीत से बहुत प्यार है, जब मैंने पहली बार इसे सुना था।’

उन्होंने कहा, कि ‘मुझे लगता है कि यूरो पंजाबी, पंजाबी पॉप उस समय का है जब मैं 2000 के दशक की शुरुआत में कॉलेज में था, मुझे लगता था कि शायद पिछले जीवन में मैं पंजाबी था। लेकिन इसे सुनना हमेशा अच्छा लगता है। मेरी पत्नी में थोड़ा पंजाबी खून है। उनका वहां से थोड़ा संबंध है।’ अभिनेता ने आगे कहा, ‘मैं इससे बहुत आसानी से जुड़ जाता हूं।‘

‘गन्स एंड गुलाब‘, राज एंड डीके द्वारा बनाई गई एक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर श्रृंखला है। यह 18 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।सीरीज में राजकुमार राव, आदर्श गौरव और गुलशन देवैया भी हैं। दुलकर सुपरस्टार ममूटी के बेटे हैं। उन्होंने 2012 में फिल्म सेकंड शो से अभिनय की शुरुआत की थी।

Exit mobile version