Site icon Dainik Savera Times

हर तरह के रिस्पॉन्स को पॉजिटिव लेती हूँ: श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि वह दर्शकों से मिले हर तरह के रिस्पॉन्स को पॉजिटिव लेती है।श्रद्धा कपूर ने कहा, मैं हर तरह की आलोचनाओं को पॉजिटिव तरीके से लेती हूं। मेरा मानना हैं की सबसे बड़े क्रिटिक आॅडियंस होते हैं, उनका जो वर्डिक्ट होता हैं वो फाइनल होता हैं। उसके अलावा कौन क्या कहता हैं मैं उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती।

श्रद्धा कपूर ने कहा, छिछोरे ! फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब हैं। यदि इसका पार्ट 2 बने तो वाकई में मजा आ जाएगा लेकिन जाहिर हैं हम सुशांत सिंह राजपूत को बहुत मिस करेंगे।‘स्त्री’की शूटिंग जल्द ही शुरु होने वाली है,जिसे लेकर बहुत उत्साहित हूं जब पहली बार फिल्म का नैरेशन मिला था तो मुझे याद हैं कि मैं हंसते-हंसते अपने सोफा से गिर गई थी। इस तरह की फिल्म के दूसरे भाग का हिस्सा होना जाहिर हैं जोश तो होगा ही।

Exit mobile version