Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंदू चैंपियन के लिए डेढ़-दो साल तक ट्रेनिंग ली : Kartik Aaryan

December 15, 2024

चंदू चैंपियन के लिए डेढ़-दो साल तक ट्रेनिंग ली : Kartik Aaryan

Kartik Aaryan : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उन्होंने फिल्म चंदू चैंपियन के लिए डेढ़-दो साल तक ट्रेनिंग ली। कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक एजेंडा में शिरकत की। इस इवेंट के सेशन ‘सिनेमा का चैम्पयिन कार्तिक आर्यन‘ के दौरान कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए अपनी डाइट और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर बात की।

कार्तिक आर्यन ने बताया कि फिल्म चंदू चैंपियन के समय निर्देशक कबीर खान ने उनसे पूछा था कि उन्हें स्विमिंग आती है या नहीं। इसपर कार्तिक ने उन्हें झूठ कहा था कि वो प्रोफेशनल स्विमिंग जानते हैं। ये झूठ उन्हें भारी पड़ा और उन्हें ट्रेनिंग में पूरे डेढ़ साल लगे। कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन में अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर बात की।

उन्होंने कहा,‘कबीर सर, साजिद सर ने मेरी बहुत मदद की। फिल्म के लिए डेढ़-दो साल तक मेरी ट्रेनिंग हुई। बॉक्सिंग, स्विमिंग, सबकुछ मैंने सीखा। ओलंपियन और पैरालंपियन मुझे सिखा रहे थे। इससे पहले मुझे बिल्कुल स्विमिंग नहीं आती थी। ट्रेनिंग के फाइनल स्टेज पर आते-आते मैंने बिना पैर इस्तेमाल किए स्विमिंग सीखी।

फिल्म में दंगल भी था, मैं वो पहली बार कर रहा था। कार्तिक आर्यन ने कहा,कबीर सर सबकुछ रियलिस्टिक दिखाते हैं। तो मैं दो साल तक एथलीट की तरह जी रहा था। हमने डाइट और ट्रेनिंग की और सिंगल डिजिट फैट तक हम पहुंचे थे। फिल्म जब पूरी हुई तो दो साल बाद मैंने रसमलाई खाई थी।

कबीर सर ने ही मुझे वो खिलाई थी। इसके बाद मुझे बहुत शुगर रश हुआ था। मुझे लगा था कि ये मैंने कुछ अलग ही खा रहा हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं खाना छोड़ पाऊंगा, मैं मीठा हमेशा खाने के बाद खाता था। फिल्म के बाद से मेरी लाइफस्टाइल चेंज हो गई है। मैं अभी भी डाइट फॉलो कर रहा हूं. ये उतनी इंटेंस नहीं है, लेकिन मैं कुछ चीजें छोड़ चुका हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें