Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘I WANT TO TALK’: अभिषेक बच्चन के अनोखे लुक के साथ फिल्म का पहला पोस्टर हुआ जारी

October 25, 2024

‘I WANT TO TALK’: अभिषेक बच्चन के अनोखे लुक के साथ फिल्म का पहला पोस्टर हुआ जारी

मुंबई : फिल्म ‘I WANT TO TALK’ का अनोखा टाइटल रिवील और अभिषेक बच्चन का अनोखा लुक ने दर्शकों को चर्चा का विषय बना दिया है। अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “एक तस्वीर हजार शब्दों से ज्यादा बोलती है,” और सच में, यह पोस्टर आपको बात करने पर मजबूर कर देता है।

शूजित सरकार, जो अपने अनोखे और वास्तविक पात्रों के लिए जाने जाते हैं, इस बार भी दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आए हैं। पोस्टर से पता चलता है कि फिल्म में अभिषेक का किरदार बेहद दिलचस्प है। यह एक साधारण जीवन की कहानी है, जो न केवल मजेदार है बल्कि भावनात्मक भी है।

‘I WANT TO TALK’ में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शूजित सरकार और पावरहाउस परफार्मर अभिषेक बच्चन एक साथ आए हैं। जैसे-जैसे पहले इमेज सामने आ रही हैं, यह फिल्म एक रोमांचक यात्रा का वादा कर रही है, जिसमें मनोरंजक भावनाओं का समावेश होगा।

फिल्म का टाइटल एनाउंसमेंट टीजर पहले ही सिनेमा प्रेमियों के बीच काफी उत्तेजना पैदा कर चुका है, और इस नए पोस्टर ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। ‘I WANT TO TALK’ 22 नवंबर को दुनिया भर के थिएटरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्माण राइजिंग सन फिल्म्स और कॉइनो वर्क्स द्वारा किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rising Sun Films (@filmsrisingsun)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें