Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Show ‘Temptation Island’ में मैं अपने पर्सनल एक्सपीरियंस के आधार पर दूंगी सलाह: Mouni Roy

November 3, 2023

Show ‘Temptation Island’ में मैं अपने पर्सनल एक्सपीरियंस के आधार पर दूंगी सलाह: Mouni Roy

मुंबई: मशहूर एक्ट्रेस व ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ की होस्ट मौनी रॉय ने कहा कि वह शो में कपल्स को सलाह देते समय अपने पर्सनल एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करेंगी, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में वहां चर्चा नहीं की जाएगी। अमेरिकी का मशहूर रियलिटी शो ‘टेम्पटेशन आइलैंड’ आखिरकार अपने पहले सीजन के साथ भारत आ रहा है। टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया को करण कुंद्रा और मौनी रॉय होस्ट करेंगे। 3 नवंबर को प्रीमियर होने वाला यह शो हर दिन जियो सिनेमा पर रात 8 बजे स्ट्रीम होगा। मौनी रॉय ने शो के बारे में बताया कि उनके लिए कपल्स को सलाह देना कितना मुश्किल है।

यह शो कपल्स के पर्सनल लाइफ पर चर्चा के बारे में है। जब उनसे उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ’मैं कपल्स को सलाह देते समय केवल अपने पर्सनल एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करूंगी। मेरी पर्सनल लाइफ की चर्चा यहां नहीं की जाएगी। मुझे लगता है कि आपके जीवन के अनुभव लोगों को सलाह देते समय आपकी बहुत मदद करते हैं।’

शो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं इस शो के लिए बहुत उत्साहित हूं। अमेरिका में इसके कई सीजन पहले ही हो चुके हैं लेकिन भारत में यह पहली बार है। दर्शकों को कुछ नया और अलग देखने को मिलेगा। यह एक ऐसा शो है जहां इसमें बहुत सारा ड्रामा और इमोशन्स होंगे। मैं शो के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का इंतजार कर रही हूं।‘

शो में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंकपल्स को सलाह दूंगी। हर रिश्ते में अलग-अलग परेशानी होती हैं। मैं उस समय आती हूं जब किसी कपल को मेरी सलाह की जरुरत होती है। लेकिन यह पूरी तरह उन पर निर्भर करेगा कि वे इसे कैसे लेते हैं। लोगों को सलाह देना बहुत मुश्किल है। मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं कि मैं किसी को हर्ट नहीं करुंगी। शुरुआत में यह मेरे लिए मुश्किल था लेकिन अब मैं इसमें कंफर्टेबल हो रही हूं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें