Site icon Dainik Savera Times

IC 814: The Kandahar Hijack ने रचा इतिहास, भारतीय मनोरंजन को दी नई पहचान

IC 814: The Kandahar Hijack

IC 814: The Kandahar Hijack

IC 814: The Kandahar Hijack : 29 अगस्त 2024 को रिलीज हुई IC 814: द कंधार हाईजैक (IC 814: The Kandahar Hijack) एक ऐसी ड्रामा सीरीज है जो पांच एयरपोर्ट्स, पांच देशों, सात दिनों, 188 यात्रियों और एक अरब लोगों के दिलों की कहानी है। इस सीरीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया और नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप 10 चार्ट्स में तीन हफ्तों तक और भारत के टॉप 10 में अद्भुत 11 हफ्तों तक बनी रही। इसकी सफलता पर अपनी बात रखते हुए, नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट ऑफ कंटेंट, मोनिका शेरगिल ने कहा, IC 814: द कंधार हाईजैक ने नेटफ्लिक्स के लिए असाधारण सफलता हासिल की है।

यह 42 देशों के साप्ताहिक टॉप 10 चार्ट्स में ट्रेंड करती रही और ग्लोबल नॉन-इंग्लिश टीवी रैंकिंग्स में #2 स्थान तक पहुंच गई। भारतीय कहानी कहने की यह अनूठी सफलता अपने आप में एक मिसाल है। 11 हफ्तों तक भारत के साप्ताहिक टॉप 10 टीवी में और तीन हफ्तों तक ग्लोबल नॉन-इंग्लिश टॉप 10 में रहकर इस सीरीज ने दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छुआ है। व्यापक आलोचनात्मक प्रशंसा के साथ, IC 814: द कंधार हाईजैक दर्शाता है कि शानदार कहानी कहने की ताकत और विश्व-स्तरीय मनोरंजन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ने इसे एक ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचा दिया है।

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित और विजय वर्मा, पत्रलेखा, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, अरविंद स्वामी और दिया मिर्ज़ा जैसे प्रमुख कलाकारों से सजी यह सीरीज दिसंबर 1999 के कंधार विमान हाईजैक की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। यह सीरीज किताब ‘फ्लाइट इंटू फियर’ (कैप्टन देवी शरण और श्रीनॉय चौधरी द्वारा लिखित) से प्रेरित है। सीरीज ने अपनी रोमांचक कहानी, दमदार अभिनय और बारीकी से तैयार किए गए विवरणों के लिए आलोचकों और दर्शकों से जबरदस्त प्रशंसा हासिल की हैं। रिलीज के तुरंत बाद यह एक वैश्विक सनसनी बन गई और भारतीय कहानी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गर्व से स्थापित किया।

Exit mobile version